Badaun News: चलती बाइक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: चलती बाइक में अचानक आग लगने से चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक धू-धूकर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी मिली, लेकिन थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है। फिलहाल बाइक में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस्लामनगर क्षेत्र के सिठौली गांव के पास चलती बाइक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में आग लगती देख चालक घबरा गया और उसने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.