Badaun News: चंदे को लेकर विवाद में महिला-बेटी से मारपीट
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: बिसौली। जुलूस के लिए चंदा मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिसौली कोतवाली के मोहल्ला बैरियान में 22 अगस्त की शाम जुलूस के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हो गया। मोहल्ले की महिला का कहना है कि कुछ लोग उसके घर पहुंचे और जुलूस के लिए चंदा मांगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते हुए उसने रुपये देने में असमर्थता जताई। महिला का आरोप है कि चंदा देने से मना करने पर लोग नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए उसे मोहल्ले से निकालने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर खलील और साबू समेत कुछ लोगों ने महिला और उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.