Badaun News: घुड़दौड़ में जंगपाल दास महाराज का घोड़ा प्रथम
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: उसावां। गांव उदैया नगला में विश्राम सिंह यादव के नेतृत्व में घुड़दौड़ प्रतियोगिता करायी गयी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य एवं विशिष्ट अतिथि अरुण प्रताप सिंह ने घुड़दौड़ शुरू करायी। घुड़दौड़ में असधरमई के बाबा जंगपाल दास महाराज के घोड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पचदियोरा दीवान नगर के जबर सिंह यादव का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा। प्रथम विजेता को 5,100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। डॉ. शिवचंद्र, होराम सिंह यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.