Badaun News: घर से निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: वनगढ़ गांव से लापता हुए 25 वर्षीय युवक की तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। परिजनों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू की है। रज्जाक ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फाजिल 23 सितंबर की शाम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.