बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर राहुल वाल्मीकि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल अन्य दो फरार साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। ग्राम दावरी थाना फैजगंज बेहटा, बदायूं निवासी जीतू पुत्र रामनिवास वाल्मीकि लगभग छह महीने पहले अपने घर का ताला लगाकर मजदूरी के लिए मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान उनके बंद पड़े घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। जीतू मुंबई से अपने गांव दावरी वापस लौटा, तो उसे जानकारी मिली कि चोरी की इस वारदात को बाहरी लोगों ने नहीं, बल्कि उसी के गांव के युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव के ही तीन युवकों राहुल वाल्मीकि पुत्र हरिओम, आकाश पुत्र गंगासहाय और कोशेन्द्र पुत्र कुल्लू को नामजद किया गया था। पुलिस ने मुख्य...