Badaun News: घर में सियार ने तीन वर्षीय मासूम पर बोला हमला
बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव घंघोसी में रविवार शाम एक जंगली सियार ने घर में घुसकर तीन वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की ओर से निगरानी बढ़ा दी गयी है। गांव निवासी दुली चंद्र पासी का तीन वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार रविवार शाम अपने घर के अंदर चारपाई पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जंगल की ओर से एक जंगली सियार अचानक घर में घुस आया और मासूम पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते, सियार ने बच्चे के हाथ और पैर में कई जगह काट लिया। हमले में सुशांत लहूलुहान हो गया और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन एवं आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.