Badaun News: घर में फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: मूसाझाग। घर में अकेली रह रही बीए की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर जान दे दी। रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। परिवार को सूचना दी गई। परिजन घर पहुंचे तो छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के रिजोली गांव की है। गांव निवासी राजेंद्र की बेटी मुस्कान 19 वर्ष बदायूं शहर के एक महिला महाविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रही थी। वह घर पर अकेली रहती थी, जबकि उसके माता-पिता और भाई ननिहाल में रह रहे थे। चाचा-ताऊ भी अपने अलग मकान में रहते हैं। शनिवार रात किसी समय मुस्कान ने घर के लिंटर में बने जाल में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।रविवार सुबह करीब आठ बजे तक मुस्कान के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। अंदर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.