बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। युवक की खुदकशी करने के बाद परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर घर से बुलाकर ले जाने के बाद शराब पिलाने और उसके बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट के वजह से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के नौशेरा गांव का है। यहां के रहने वाले राजू यादव 26 वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकशी का प्रयास किया था। परिवार के लोगों ने देखा तो वह राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान राजू यादव की मौत हो गई। राजू यादव की मौत की जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे राजू के ...