Badaun News: घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा किशनी गांव का है। यहां रहने वाली सत्यवती 48 वर्ष पत्नी जयवीर ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सत्यवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.