बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में कार्यरत एक संविदा सफाईकर्मी अपने घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से कमरा खोला तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी की है। गांव निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र छोटेलाल सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में संविदा सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। रविवार शाम ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौटे। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद रवि कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी और बच्चों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर प...