Badaun News: घर में घुसकर मारपीट किशोरी को ले गये
बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: हजरतपुर। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गांव के ही पुष्पेंद्र, अनमोल और बड़े पर घर में घुसकर मारपीट करने व उसकी नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बाताया कि रंजिश के चलते पांच जुलाई की रात करीब नौ बजे तीनों आरोपी घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोट आई। आरोप है कि घटना के बाद डर के कारण वह रिश्तेदारी में चला गया। अगले दिन घर लौटने पर जानकारी हुई कि उसकी बेटी घर पर नहीं है। तहरीर में आरोप है कि पुष्पेंद्र, अनमोल और बड़े उसे अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.