बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: बदायूं। घर में घुसकर मारपीट, बेटी से छेड़छाड़ के प्रयास, धारदार हथियार से हमला, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब तीन बजे अफजाल, इकबाल, शराफत, मोहम्मद नवी, विलाल, गुड्डू और आरिफ ने उसके बच्चे को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर सभी आरोपी डंडे, छुरी और चाकू लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि शराफत ने महिला की बेटी अनुष्का को बदनीयती से पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट विरोध करने पर उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया।बेटी को बचाने पहुंचे महिला के पति और महिला के...