Badaun News: घर में घुसकर धमकी देने के आरोप में केस
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: थाना व कस्बे के वार्ड नंबर सात में घर में घुसकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित सेफ अली पुत्र शहनशाह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फहीम खां पुत्र यामीन खां की तलाश की जा रही है। घटना 17 अक्टूबर की बताई गई है। सेफ अली ने पुलिस को बताया कि कस्बे में चाय की दुकान पर बैठे समय आरोपी ने वर्ष 2023 के पुराने मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर आरोपी उसके घर पहुंच गया और उसके पिता को तलाश करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मरवाने की धमकी दी। ्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.