Badaun News: घर-घर पूजी गईं मां कालरात्रि, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
बदायूं, अक्टूबर 18 -- Badaun News: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को घर-घर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए। भक्तों ने घरों में विधि-विधान से पूजन करने के बाद मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के सातवें दिन सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर मां कालरात्रि को पुष्प, फल और नैवेद्य अर्पित किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ माता की आराधना की। कई घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। व्रत रखने वाले भक्तों ने पूरे दिन मां की भक्ति में समय बिताया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नवरात्र के सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की पूजा-अर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.