Badaun News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बदायूं, नवम्बर 24 -- Badaun News: बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली में रविवार शाम घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी नारायणी पत्नी सुखेराम ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इस पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.