Badaun News: घनघोर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: दहगवां। कस्बे में गुरुवार सुबह अचानक शुरू हुई घनघोर बारिश ने दहगवां ब्लाक क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार तेज बारिश के चलते नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। आसमान में दिनभर अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को दिन में भी शाम जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह अचानक तेज बारिश शुरू होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की भी मुश्किल बढ़ गई। बारिश थमने की उम्मीद में कई विद्यार्थी घरों में ही इंतजार करते रहे। वहीं, जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को भी पानी से भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। नगर की कई गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भरने से पैदल चलने वालों को खासा परेशानी हुई।बारिश के कारण बाजार में भी चहल-पहल कम नजर आई। लगातार बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.