बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिल्सी शाखा के प्रबंधक शिवकुमार पाठक का स्थानांतरण होने पर बैंक स्टाफ ने समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके व्यवहार, सहयोग और कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर अमित शर्मा, अभिषेक गौतम, हरस्वरूप, रामौतार गुप्ता, हरेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, ब्रजेश शर्मा, अमित तोमर, पप्पू, योगेन्द्र यादव, यशवीर, आकाश वर्मा और रवि शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...