Badaun News: गोशालाओं की खामियों पर अब होगी कार्रवाई, सीवीओ ने कसे पेंच
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार शाम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बादल गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंशों की स्थिति देखने के साथ ही पानी, प्रकाश, पंखे और फर्श आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गोशाला के फर्श पर कीचड़ की समस्या को देखते हुए मौके पर ईंटें मंगाई गई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि फर्श पर ईंटें बिछाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान गोवंशों को कीचड़ में खड़े रहने की समस्या से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- गोशालाओं में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई: डीएम उन्होंने बताया कि गोशालाओं की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। पशु चिकित्साधिकारियों को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.