बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: कछला से जल लेकर लौट रहा कांवड़िया बरेली मथुरा हाईवे पर छतुईया रेलवे क्रॉसिंग के समय अचानक आए छुट्टा गोवंश से टकराकर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना उसहैत के गांव त्रिलोकपुर निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र मोहनलाल कछला गंगा घाट से जल लेकर पटना देवकली जलाभिषेक करने जा रहा था। छतुईया रेलवे क्रॉसिंग के समीप छुट्टा गोवंश ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: कार ने बाइक सवार कांवड़िए को टक्कर मारी, घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...