Badaun News: गोवंश पर तेजाब डालकर किया घायल, कार्रवाई की मांग
बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: गोवंश पर तेजाब डालकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल गौवंश का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सहसवान में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने गोवंश पर तेजाब डाल दिया है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घायल गौवंश का वीडियो बनाया। उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर घटना की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि तेजाब डालने का आरोप मोहल्ला पट्टी यकीन के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.