Badaun News: गोवंश छोड़ने के मामले में चार पर रिपोर्ट, ऑटो सीज
बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: कुंवरगांव,संवाददाता। ऑटो से गोवंशों को जंगल में छोड़ने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना में इस्तेमाल ऑटो को भी कब्जे में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बरखिन भट्ठे के पास रविवार देर रात कुछ लोगऑटो से गोवंशों को जंगल में छोड़ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि ऑटो चालक रामगोपाल मौर्य पुत्र रामप्रसाद निवासी बागरपुर, थाना भमोरा (बरेली) पुलिस के हाथ लग गया। पूछताछ में उसने चारे की कमी के चलते गोवंशों को जंगल में छोड़ने की बात बताई। पुलिस ने वीरेश पुत्र राजू, मुट्टी पुत्र राजू और प्रमोद पुत्र रामसहाय निवासी बागरपुर को भी नामजद कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.