Badaun News: गोबर डालने जा रही महिला को सांड़ ने पटका
बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: उझानी। घूरे पर गोबर डालने जा रही 48 वर्षीय महिला पर शनिवार सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आनंद देवी पत्नी झांझन सिंह शनिवार सुबह गोबर डालने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और सांड़ को भगाकर उन्हें बचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.