Badaun News: गृहस्थ जीवन में प्रेम, त्याग और संस्कारों से बनता आदर्श परिवार
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित प्रश्रय आर्य जय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि, विश्व कल्याण और सामाजिक सद्भाव की कामना की। सत्संग में वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने गृहस्थ जीवन के महत्व और आदर्श परिवार निर्माण पर विचार व्यक्त करते हुये कहा कि गृहस्थ जीवन केवल भोग-विलास का साधन नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, सेवा, सहयोग और जिम्मेदारियों का पवित्र आश्रम है। पति-पत्नी को एक-दूसरे का पूरक बनकर रहना चाहिए। परिवार में परस्पर सम्मान, विश्वास और मधुर व्यवहार होने से ही सुख-शांति बनी रहती है। पंडित प्रश्रय आर्य जय ने कहा कि गृहस्थ जीवन में धन अर्जित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.