बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: नगर पंचायत गुलड़िया में युवक उमेश वाल्मीकि के घर पुलिस द्वारा दोबारा छापा मारकर एक करोड़ रुपये बरामद किए जाने का आरोप है। युवक की पत्नी का कहना है कि इससे पहले भी पुलिस घर से 10 लाख रुपये और शादी में मिले सोने-चांदी के जेवर ले गई थी। दोबारा कार्रवाई के दौरान धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। युवक की पत्नी के अनुसार पुलिस ने पहली बार सुबह उसके घर पर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस 10 लाख रुपये, करीब 150 ग्राम सोने और आधा किलो चांदी के जेवर अपने साथ ले गई। पत्नी का कहना है कि ये जेवर उसे शादी में चढ़ावे में मिले थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में चोरी मामले में डालमियानगर के स्वर्ण व्यवसायी सहित पांच पेशेवर चोर गिरफ्तार इसके बाद करीब सुबह 11 बजे पुलिस उमेश, उसके भांजे और साले को लेकर दोबारा घर पहुंची। उ...