Badaun News: गुलड़िया में डेंगू से रिटायर्ड फौजी की मौत
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी रिटायर्ड फौजी की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि सात दिन पहले उनको बुखार आया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डेंगू की पुष्टि की गई थी। गुलड़िया कस्बा निवासी रिटायर्ड फौजी होरी सिंह उर्फ जुगेंद्र सिंह मौजूदा समय में अपने सिविल लाइंस क्षेत्र के चंद्रशील नगर स्थित अपने मकान में रह रहे थे। आर्मी से रिटायर्डमेंट के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में बतौर सुरक्षागार्ड तैनात थे। मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान उनको तेज बुखार आया था। बुखार आने पर उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा था।
बरेली में इलाज के दौरान बिगड़ी हालत तीन दिन पहले इलाज के दौरान उनकी जांच कराई गई तो जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.