Badaun News: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालु की बस से कुचलकर मौत
बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: उझानी/कछला,हिटी (बदायूं)। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट पहुंचे एक श्रद्धालु की बुधवार तड़के बस से कुचलकर मौत हो गई। बस से उतरते समय अचानक बस को चला देने से वह पहिए के नीचे आ गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा कासगंज जिले के कछला गंगा घाट के निकट कश्यप ढाबा के सामने बुधवार तड़के करीब चार बजे हुआ। फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी खेतपाल पुत्र हीरालाल अपने भतीजे रामचंद्र पुत्र नवल सिंह के साथ निजी बस से गंगा स्नान करने आए थे। यह भी पढ़ें- Agra News: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालु की बस से कुचलकर मौत बस गंगा घाट के पास पहुंची तो खेतपाल उतरने लगे। इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे उनका संतुलन बिगड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.