Badaun News: गुरगांव समेत कई गांव में मलेरिया विभाग ने खोजे मरीज
बदायूं, सितम्बर 14 -- Badaun News: जिले में जगत, समरेर, दातागंज, वजीरगंज ब्लॉक बुखार प्रभावित श्रेणी में आ चुकी है। सबसे ज्यादा जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। इन गांवों में मलेरिया के मरीज भी मिल रहे हैं तो बीते दिनों जगत ब्लॉक के ही गांव बीबीपुर में डेंगू के मरीज भी निकले थे। अब गुरगांव समेत अन्य कई गावों में बुखार के मरीज निकले तो सीएमओ डॉ. विकास शर्मा के निर्देश पर मलेरिया विभाग ने सभी गांवों में बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग कराना शुरू की है। रविवार को अवकाश के बावजूद कई गांवों में स्वास्थ्य टीमों को भेजा गया। मलेरिया प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई गई। जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुरगांव में बुखार के मरीज ज्यादा संख्या में निकले थे। इसके आसपास भी कई गांवों में बुखार के मरीजों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.