Badaun News: गुधनी में आर्य समाज का सत्संग
बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। आचार्य संजीव रूप ने वैदिक विधि-विधान से यज्ञ कराया। कहा, श्रवण शब्द से सावन माह का नाम पड़ा है। श्रवण का अर्थ सुनना है। मनुष्य के जीवन में यह महत्वपूर्ण है कि वह क्या सुनता है, क्योंकि जैसा वह सुनता है, वैसा ही बोलने और आचरण करने लगता है। उन्होंने वर्षा ऋतु में यज्ञ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। राकेश आर्य, लीलावती देवी, सुराजवती देवी, संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी, सरोज देवी सहित आर्य समाज के श्रद्धालु और आर्य संस्कार गुरुकुल के बच्चे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Basti News: वेद कथा सुनने और सुनाने का महापर्व है सावन माह यह भी पढ़ें- वेद प्रचार महोत्सव के शुभांरभ पर हुआ सामूहिक यज्ञ
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.