बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: क्षेत्र के नगला बरसुनिया गांव में गाली देने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पड़ोस के सात लोगों ने घर में घुसकर रामविलास और उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला बरसुनिया निवासी रामविलास पुत्र सोहन सिंह ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घूरे पर गोबर डालने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संजू पुत्र छोटे लाल, अंकुर व अंकित पुत्रगण राजीव, सचिन, व कीर्ति पुत्रगण जमादार तथा शीला पत्नी जमादार गालीगलौज करने लगे। रामविलास ने गाली देने से मना किया तो आरोपी मारपीट के लिए दौड़ पड़े। पीछा करते हुए घर में घुसे आरोपी आरोप...