बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बिल्सी,संवाददाता। यूपी-112 पर तैनात एक कांस्टेबल को घर के बाहर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे लोगों का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज चार लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट कर डंडों से हमला कर दिया। घटना में सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड स्थित मोहल्ला संख्या-एक में रविवार रात यूपी-112 में तैनात कांस्टेबल विपिन चौधरी के साथ मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कांस्टेबल विपिन चौधरी ड्यूटी समाप्त कर अपने किराये के आवास पर लौटे थे। रात करीब नौ बजे उनके घर के बाहर कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। काफी देर तक शोर-शराबा होने पर सिपाही घर से बाहर निकले और सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करने से मना किया। आर...