बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव खितौरा में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश महोत्सव का सोमवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। महोत्सव के समापन अवसर पर आचार्य श्री श्याम सुंदर उपाध्याय ने भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन कराया। आरती के बाद हवन-पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा को सजाकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: कहीं लगा 56 भोग तो कहीं हुई बप्पा की विदाई ...