Badaun News: गांव पहुंचे दो दोस्तों के शव, गमगीन हुआ माहौल
बदायूं, सितम्बर 24 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो दोस्तों के शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। शव पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीखपुकार मच गई। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीण और रिश्तेदार घरों पर पहुंच गए। बच्चों और परिजनों को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
सड़क हादसा छविराम, 32 वर्ष, पुत्र सोवरन सिंह और ललेई निवासी ब्रजभान, 26 वर्ष, बाइक से मंगलवार को कुंवरगांव की साप्ताहिक बाजार करने आए थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों के शव अलग-अलग उनके गांव पहुंचाए गए। छविराम के शव को देखते ही पत्नी सिया और मां सोनवती बिलख पड़ीं। तीन वर्षीय बेटी राखी और डेढ़ वर्षीय बेटा आदित्य को देखकर मौजूद लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.