बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: कुंवरगाव। गांव कल्लिया काजमपुर का खेल मैदान इन दिनों बदहाली का शिकार है। खेल मैदान की बाउंड्रीवाल टूटी है। मैदान में चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं, जिससे खिलाड़ियों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस मैदान में कभी बच्चे क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य खेलों का अभ्यास करते थे, आज वह जंगल जैसा है। ग्रामीणों का कहना है कि मैदान की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। बारिश के मौसम में घास और भी घनी हो गई हैं, जिससे सांप-बिच्छू का खतरा रहता है। ऐसे में बच्चों और युवाओं का खेलना लगभग बंद हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान की तत्काल साफ-सफाई कराकर उसे खेल योग्य बनाया जाए, ताकि गांव की खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...