बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: नगर में शुक्रवार की रात से हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत देते हुए ठंड का एहसास कर दिया है। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन रात से हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वर्षा के बाद नगर पालिका बाजार, बिजलीघर रोड, खैरी बस स्टैंड, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गिरा पारा, जगह-जगह हुआ जलभराव कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर फैल गया, जिससे फिसलन बढ़ने के साथ यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय...