बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: गर्भवती महिला के पेट पर लात-घूंसों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद नरौटा गांव का है। यहां की रहने वाली पिंकी पत्नी छोटे लाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने जेठ की बेटी रूबी के साथ घर पर घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के छत्रपाल, रामौतार, किशनपाल और सुनील गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने रूबी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिंकी बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।पिंकी ने बताया कि पेट में चोट लगने से उसकी तबीयत अ...