बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: आंगनबाड़ी केंद्र ब्राह्मपुर में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिला यासमीन की गोद भराई की रस्म कराई गई। वहीं छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान लता के बच्चे शिवाय तथा प्रेमवती के बच्चे मोक्ष का अन्नप्राशन कराया गया। ्कार्यक्रम में सीमा राठौर, सुपरवाइजर पूनम यादव और वार्ड सदस्य आशीष कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण कराया जाता है तथा पात्र लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया जाता है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नसीम बानो, सुमन कुमारी, नूरबानो, रेनू साहू, कमलेश कुमारी, संयोगिता, जयन्ती सक्सेना, साक्षी तथा सहायिका पूनम और सुमन लता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ह...