बदायूं, अक्टूबर 7 -- Badaun News: बदायूं। सहसवान के हरदत्तपुर रोड पर सेवा अस्पताल में महिला की मौत मामले में डीएम की सख्ती के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार को इलाज के दौरान अस्पताल में गर्भवती की मौत का मामला उजागर होने पर डीएम अवनीश कुमार राय ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एमओआइसी ने तहसीलदार की मौजूदगी में सेवा अस्पताल को सील कर दिया है और एमओआइसी ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल संचालक और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल पर आरोप लगाया था और कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Badaun News: विवादित अस्पताल को कार्रवाई से बचाते रहे पूर्व एसडीएम सहसवान यह भी पढ़ें- Badaun News: विवादित अस्पताल में गर्भवती की मौत, हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...