बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। गांव ललेई में दो महिलाओं की पीपल के नीचे दबने से हुई मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में मातम नजर आया। दोनों परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जले। गम भरे माहौल में महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर गांव में देवस्थान पर पीपल की टहनी गिर गई थी। जिसमें दबकर गांव की ऊषा देवी और अमीर बानों की मौत हो गई और तीन महिलाएं व एक किशोरी घायल हुई थी। इस दुखदायी हादसे के बाद दोनों महिलाओं के परिवार में चीत्कार मची हुई है। गुरुवार को ऊषा देवी का कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया तो वहीं अमीर बानो का शव गांव के बाहर कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कौशिक सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...