Badaun News: गनियाई गांव में बदमाशों का धावा, एक घर से जेवर व नगदी समेटी
बदायूं, अगस्त 8 -- Badaun News: बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के जैतपुर पुख्ता ग्राम गनियाई में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले घर में सो रहे परिवाजनों के जागने पर उनके साथ मारपीट की और फायरिंग कर दहशत फैलाई। परिजनों ने बदमाशों की संख्या पांच बताई।परिजनों के अनुसार, बदमाश घर से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा 38 हजार रुपये की नगदी ले गए। घटना के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसमें अमर सिंह, उनकी पत्नी तारावती, सिद्धार्थ और गायत्री समेत अन्य लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई और चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.