बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। गणेश चतुर्दशी पर नगर में भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा झांकियों और बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। गणपति भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और अबीर गुलाल के साथ भव्य स्वागत किया।बजरंग चौक स्थित मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक कुशाग्र सागर एवं जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय फीता काटकर एवं भगवान गणेश की पूजा अर्चना एवं तिलक आरती कर किया। समिति अध्यक्ष नितिन महाजन ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। राधा कृष्ण मंदिर एवं पंजाबी मंदिर पर गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य एवं हरिओम पाराशरी ने गणपति आरती पूजा अर्चना तिलक कर किया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: उत्सव पूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा की हुई विदाई शोभायात्रा बड़े मंदिर से होते हुये बीच कुआ,स...