Badaun News: गड्ढों में तब्दील हुआ रास्ता, स्कूली बच्चों को दिक्कत
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: मूसाझाग, संवाददाता। क्षेत्र में गुलड़िया-मोहम्मद नगर सुलरा मार्ग दलदल में तब्दील हो चुका है। इस रास्ते पर छात्रों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत गुलड़िया से मोहम्मद नगर सुलरा जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गया है। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत गुलड़िया में तीन इंटर कॉलेज एवं तीन हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में मोहम्मद नगर सुलरा, नवादा सुलरा, बारीखेड़ा, रिजौली और किसरुआ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पंचायत भवन व विद्यालय को कीचड़युक्त सड़क से जाने की विवशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.