Badaun News: गड्ढे में पहिया जाने से टायर फटा, बीयर से भरा ट्रक पलटा
बदायूं, नवम्बर 30 -- Badaun News: बदायूं। सड़क के गड्ढे में ट्रक का पहिया जाने से अगला टायर फट गया। इसके बाद बीयर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें लदी बीयर सड़क पर बिखर गई। ट्रक पलटने से कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीयर हटवाई। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित कूड़ा नरसिंहपुर गांव के पास हुआ। पीलीभीत जिले के मोहम्मद इकरार ने बताया कि वह अलीगढ़ जिले के अतरौली से बीयर लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में सड़क के गड्ढे में ट्रक का पहिया जाने से अगला टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदी बीयर की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बिखरी बीयर को देखकर भीड़ जमा हो गई। बीयर से भरा ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.