Badaun News: गंगा स्नान को लेकर रूट डायवर्जन लागू, बदली यातायात व्यवस्था
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बदायूं। श्रावण पूर्णिमा और गंगा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। कछला और अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 27 अगस्त रात आठ बजे से 28 अगस्त रात आठ बजे तक वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं के वाहनों को डायवर्जन से बाहर रखा गया है। बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम व भारी वाहन उझानी बाईपास, मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होते हुए अलीगढ़ की ओर जाएंगे। बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा जाने वाले वाहन नौशेरा तिराहा, कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। मुजरिया चौराहे से कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सहसवान के कछला रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.