Badaun News: गंगा में उफान, जलस्तर खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर
बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। पहाड़ों पर लगातार बारिश और बिजनौर, हरिद्वार नरौरा बैराज से बढ़ाकर पानी छोड़े जाने के चलते गंगा नदी में उफान आ गया है। गुरुवार की रात आठ बजे के मीटर गेज के अनुसार बुधवार की अपेक्षा 67 सेमी की जलवृद्धि के बाद जलस्तर खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर पहुंच गया है। जिसके चलते तीन तहसील के 36 गांवों में बाढ़ के हालत बनते जा रहे हैं। इस बार की बाढ़ सीजन में पहली बार गुरुवार के लिये गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल गया है। 24 घंटे में 67 सेमी की जलवृद्धि दर्ज की गयी है। नदी में जलस्तर का सामान्य गेज 162.40 सेमी है, लेकिन वर्तमान में 162.48 सेमी पर जलस्तर है। जलस्तर बढ़ने से दातागंज, सदर, सहसवान तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों में बसे गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं, लेकिन अब तक किसी गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.