Badaun News: गंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, दुकानें डूबीं
बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: उझानी/कछला, संवाददाता। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानों को जल्दी-जल्दी समेटने में जुट गए।गुरुवार को गंगा के जलस्तर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी शुरू हुई। देखते ही देखते गंगा तट पर बनी अस्थायी चाय और प्रसाद की दुकानें जलमग्न होने लगीं। दुकानदारों ने सबसे पहले अपना सामान उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद झोपड़ियां और तख्त भी हटाने शुरू कर दिए। देर शाम तक दुकानदार अपनी झोपड़ियों और दुकानों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने में जुटे रहे। कछला गंगा घाट पर चाय और प्रसाद की 100 से अधिक अस्थायी दुकानें हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: जलस्तर में बढ़त देख गंगा घाटों पर सतर्कता, कराई मुनादी जलस्तर बढ़ने से सभी दुकाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.