Badaun News: गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर
बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद शनिवार के लिये आंशिक कमी दर्ज की गई। नदी में जलस्तर अभी तक खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर चल रहा है, इसके चलते सदर, दातागंज, सहसवान तहसील के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के बाद उसहैत क्षेत्र के ठकुरी नगला, जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, रैपुरा, कदम नगला, बल्ले नगला, असमया रफतपुर, अहमदनगर बछौरा, भखरी, बेहटी आदि गांवों बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें ज्यादातर गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुये हैं, कुछ गांवों में अंदर तक पानी पहुंच गया है, जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान और बढ़ गया है। कदम नगला पर विद्यालय एवं पंचायत घर कटान में कट चुका है, वहीं अब तक डेढ़ हजार बीघा जमीन भी गंगा नदी की भेंट चढ़ चुकी है और कटान अभी भी जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.