Badaun News: गंगा के जलस्तर में फिर पांच सेंटीमीटर की वृद्धि
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: उसहैत। गंगा नदी में जलस्तर में गिरावट के बाद सोमवार से पुन: जलवृद्धि शुरू हो गयी है। 24 घंटे के भीतर पांच सेमी की जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है। इससे पुन: बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान जारी है। उसहैत क्षेत्र के गांव कदम नगला पर कटान से पंचायत घर कट चुका है। इसके अलावा अब तक करीब 1400 बीघा जमीन गंगा नदी में कटान की भेंट चढ़ चुकी है। यहां दस घर भी गंगा नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। भुंडी पर कटान में 500 बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Badaun News: खतरे के निशान से 25 सेमी नीचे जलस्तर, कटान जारी कदम नगला में कटान से घबराये ग्रामीण अपने पक्के मकान लगातार खुद तोड़ रहे हैं और ईंटें निकालकर कहीं दूसरे आशियाना बनाने की तैयारी कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.