Badaun News: गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की गिरावट, नहीं थम रहा कटान
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: उसहैत। गंगा नदी में जलस्तर में अब गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। 24 घंटे के भीतर पांच सेमी की जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है। वर्तमान में गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेमी नीचे चल रहा है। इससे जिले में बाढ़ का दंश कम होता जा रहा है। जलस्तर में गिरावट के साथ कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान तेजी से जारी है। कटान से पंचायत घर एवं 1200 बीघा जमीन गंगा में कटकर समा गई है। 10 घर भी गंगा नदी की कट चुके हैं। भुंडी पर कटान में 400 बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बढ़ता जा रहा है। इधर पथरामई पर गंगा नदी बांध से सटकर बह रही है। जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। कदम नगला में कटान से घबराये ग्रामीण अपने पक्के मकान खुद तोड़ते जा रहे हैं। यहां के ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर बसाने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.