Badaun News: गंगा किनारे के गांवों में भरा पानी, सड़क किनारे लगाया डेरा
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से भारी वृद्धि हुयी है। इसके चलते फिर से सदर, दातागंज, सहसवान तहसील के नदी किनारे बसे 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। वृद्धि के बाद नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेमी ऊपर चल रहा है। उसहैत क्षेत्र के गांव कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान और बढ़ गया है। कटान से विद्यालय, पंचायत घर एवं 90 फीसदी गांव गंगा नदी में समा चुका है। यहां केवल कुछ खड़े मकान गांव की तबाही की दुर्दांत कहानी बयां कर रहे हैं। कटान के बाद बेघर परिवार सड़क पर आ गये हैं, जो कि सुरक्षित स्थान देख पन्नी तानकर समय व्यतीत कर रहे हैं। कटान पीड़ित परिवारों की ओर से तहसील प्रशसान से स्थाई ठिकाना दिलाते हुये आवास की मांग की गयी है, लेकिन अभी तक भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इधर कदम नगला पर कटान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.