बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वनकोटा के पास 165 पोल नंबर पर भैंस से भरा कंटेनर पकड़ा गया। कंटेनर में करीब 35 भैंस बेहद कम जगह में भरी मिलीं। इनमें दो की हालत गंभीर थी, जबकि तीन अन्य भैंसों के शरीर पर चोटें थीं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना वजीरगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर वनकोटा के पास कंटेनर पकड़े जाने के बाद उसे कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया। कंटेनर में करीब 35 भैंस मिलीं। आरोप है कि पशुओं को क्षमता से अधिक संख्या में बेहद कम जगह में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी भैंस को कंटेनर से बाहर निकलवाया। इस दौरान दो भैंस की हालत गंभीर मिली, जबकि तीन अन्य के शरीर पर चोटें थीं। पशुओं की स्थिति को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। मौके से हिरासत में लिए गए लोगों स...